फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतांत्रिक तरीके से समाज के चुनाव की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकतांत्रिक तरीके से समाज के चुनाव की मांग की
विज्ञापन

ललितपुर। संयुक्त कुशवाहा दल की एक बैठक चौबयाना स्थित प्रधान कार्यालय पर आयोजित की गई। इसमें समाज के चुनाव लोकतांत्रित तरीके से कराने की मांग की है। बैठक में दल के जिलाध्यक्ष रामज्योति कुशवाहा ने बताया कि समाज को विभाजन करने और दो-दो बार चुनाव कराने के लिए कुशवाहा समाज की ओर से मन माफिक मनोनीत कराकर समाज को रिमोट कंट्रोल के माध्यम से चलाने और राजनीतिक स्थिति बरकरार रखने में भूमिका से पूर्व की भांति इस बार भी राजनीतिक कारण ही हावी रहा। उन्होंने आगे बताया कि संयुक्त कुशवाहा दल विगत वर्षों से लोक तांत्रिक पद्घति से चुनाव कराने की जन प्रतिनिधियों से मांग करती रही। लेकिन वह नहीं चाहते कि इस कारण उनकी राजनीति से सामाजिक मजबूती आए और वोटों का ध्रुवीकरण हो। संचालन करते हुए रघुवीर कुशवाह ने कहा कि जब छोटी संख्या वाले समाज जिले में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव करा सकते हैं तो कुशवाहा समाज की संख्या ज्यादा होने पर चुनाव क्यों नहीं हो सकते। जब समाज के लोग विधानसभा व लोक सभा चुनाव में मजबूती के साथ चुनाव में अच्छी स्थिति लाते हैं तो सामाजिक कुशवाहा समाज में लोकतांत्रिक चुनाव कब होंगे। इस मौके पर राजकुमार कुशवाहा, हरीश कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, रविकांत वर्मा, प्रकाश कुशवाहा, राकेश सिंह कुशवाहा, देवेंद्र कुशवाहा, सोनू कुशवाहा, सुखलाल कुशवाहा, मनीष कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें