बाइक रैली से किया फसल बीमा के प्रति जागरुक
ललितपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सही क्रियान्वयन करने और लोगों को योजना के बारे में जागरूक करने के लिए शनिवार को दोपहर साढ़े बारह बजे जिला कृषि कार्यालय से एक बाइक रैली निकाली गई। इसका शुभारंभ विषय वस्तु विशेषज्ञ (एसएमएस) कृषि विभाग द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को योजना के प्रति जागरूक करना है। इस मौके पर विषय वस्तु विशेषज्ञ ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा चलायी जा रही फसल बीमा योजना जनपद के सभी कॉमन सर्विस सेंटर पर उपलब्ध हैं। योजनाओं का सही क्रियान्वयन करने के लिए रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाना आवश्यक है। इससे लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके यही योजना का उद्देश्य है। रैली को सफल बनाने में तोहीद खान, सौरभ यादव, अनिरुद्ध सिंह, महावीर यादव, राजेंद्र सिंह, सीएससी जिला प्रबंधक अभिमन्यु शर्मा, यूनिवर्सल सोम्पो बीमा प्रतिनिधि कैलाश सिंह व महेंद्र सिंह आदि का सहयोग रहा।