फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का किया नेत्र परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों का किया नेत्र परीक्षण
विज्ञापन

ललितपुर। लायंस क्लब ललितपुर ग्रेटर द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य टीम के सहयोग से सेंट्रल पब्लिक स्कूल आजादपुरा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर 900 छात्र-छात्राओं के नेत्र, दंत, व स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। इसमें 67 बच्चों की नेत्र ज्योति कमजोर निकली, व 80 बच्चों को दंत व स्वास्थ्य समस्याएं पाई गई। इनके निदान के लिए चिकित्सकों द्वारा सलाह दी गई। इस मौके पर दंत चिकित्सक डॉ. संजय सिंह ने कहा कि दांत व नेत्र हमारे शरीर के अमूल्य अंग है। हमें इनकी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए और कोई भी समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाना चाहिए। अध्यक्ष अनिल रसिया ने कहा कि बच्चे संकोच में अपनी समस्या बताते नहीं हैं। अत: अभिभावकों को उनका ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्रम चेयरमैन विवेक ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना एक पुनीत कार्य है। शिविर में डॉ. संजय सिंह, डॉ. रजनी प्रताप, नेत्र सहायक नारायण दास, मनीष कुमार, मंगल कुमार ने बच्चों का परीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें