फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया हैरिटेज क्विज में उजैफ व मुहम्मद अली की टीम रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडिया हैरिटेज क्विज में उजैफ व मुहम्मद अली की टीम रही अव्वल
विज्ञापन

प्रतियोगिता में एतिहासिक विरासत, संस्कृति के पूूछे गए प्रश्न
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। इंटैक ललितपुर चैप्टर द्वारा इंडिया हैरिटेज क्विज का आयोजन राजकीय इंटर कालेज के सभागार में किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभागिता कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में लाइफ विजन अकादमी के उजैफ परवेज व मुहम्मद अली की टीम ने बाजी मारी और प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी अकादमी के विक्रम कुशवाहा व अजय बुंदेला की टीम ने द्वितीय स्थान और राजकीय बालिका इंटर की दिया कुशवाहा व पूनम राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुहम्मद काजिम, पीयूष गुप्ता, चेतना नामदेव व कृति सोनी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। विजेता छात्रों को आकर्षक पुरस्कार और विरासत संस्कृति से संबंधित ज्ञानबर्द्धक पुस्तकें प्रदान की गई। प्रतियोगिता में जिले एवं प्रदेश व देश की विरासत, संस्कृति, इतिहास से संबंधित प्रश्न पूछे गये थे, जिनका छात्रों ने जबाब दिये। विजयी छात्रों अपनी सफलता का श्रेय अपने विद्यालय के गुरुजनों को दिया और भविष्य में देश सेवा, और विरासत संरक्षण की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया। क्विज में राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज, रावर कन्या इंटर कालेज, श्रीवर्णी जैन इंटर कालेज, लाइफ विजन अकादमी सहित अन्य विद्यालय के छात्रों ने प्रतियोगिता में शामिल हुए। इंटेक संयोजक संतोष शर्मा ने कहा कि संस्था दिल्ली कार्यालय के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष इस प्रकार की क्विज आयोजित कराती है। इन आयोजनों से नौनिहाल पीढ़ी में अपनी संस्कृति, धरोहरों, इतिहास व पुरातत्व को जानने, समझने की समझ विकसित होती है। वहीं भविष्य में अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए आत्मविश्वास बढ़ता है। हम अपनी संस्कृति एवं विरासत को जाने बगैर अधूरे हैं, जो विरासत हमारे अतीत की गौरव है, उसको बचाये रखने के लिए इंटैक अपने दायित्व का निर्वहन मनोयोग से कर रहा है। कलाविद् ओ.पी. बिरथरे ने प्रतिभागी छात्रों को अनेक टिप्स दिये, जो उनके जीवन निर्माण और संघर्ष में हमेशा पथ प्रदर्शन करेंगे। इंटैक सदस्य डा. दीपक चौबे एवं पर्यटन मित्र फिरोज इकबाल ने कहा कि इन्टैक अपनी प्राचीन धरोहरों एवं पर्यटन विकास के प्रति पूरी सजगता के साथ कार्य कर रहा है। इस मौके पर राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य आरके त्रिपाठी सहित अध्यापकगण व इन्टैक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें