बढ़ी हुई विद्युत दरों को वापिस लेने की मांग
ललितपुर। भारतीय किसान यूनियन ने विद्युत की दर में की गई वृद्धि को वापिस लेने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर वृद्धि को किसान वहन नहीं कर पा रहा हैं। विगत पांच वर्षों से किसानों के उत्पादन में मौसम की बेरुखी के कारण भारी कमी आई है। साथ ही उत्पादन के सही दाम किसानों को नहीं मिल पाए हैं। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। यूनियन ने विद्युत की बढ़ी हुईं दरों को तत्काल वापिस लेने, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने व डीजल पैट्रोल पर जीएसटी लागू करने की मांग की है। विद्युत की दरें वापिस न लेने पर प्रदेश के किसानों द्वारा लखनऊ में धरना प्रदर्शन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी शासन की होगी। इस दौरान मर्दन सिंह यादव, लाखनसिंह पटेल, सोनू पटेल, अमित सेन, उम्मेद सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव, हरीबाबू शर्मा, सरताज अजय सिंह बुंदेला, सरताज खान आदि मौजूद रहे।