मार्कशीट के बदले में मांग रहे 40 हजार रुपए
ललितपुर। थाना बानपुर के ग्राम सूरीखुर्द निवासी विपिन कुमार पुत्र सीताराम ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। आरोप है कि उसने वर्ष 2015 में कस्बा बानपुर में संचालित एक निजी विद्यालय से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी, लेकिन अब तक विद्यालय के द्वारा उसको मार्कशीट उपलब्ध नहीं कराई गई है। छात्र ने विद्यालय के प्रबंधक पर मार्कशीट के बदले में 40 हजार रुपये की अवैध मांग करने की भी आरोप लगाया है। पीड़ित छात्र ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।