माध्यमिक शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन 19 को
ललितपुर। पीएन इंटर कालेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक में शिक्षकों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। इस दौरान 19 सितंबर को धरना-प्रदर्शन करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में अवशेष देयक, चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान, शिक्षकों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करने, महिला शिक्षकों और वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों का उत्पीड़न को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर अरविंद कुमार राज, उमाकांत मौर्य, संदीप सिंह, महेशचंद, राहुल जैन, सूर्य बलि प्रसाद, आशीष वर्मा, हरिशंकर तिवारी, सत्येंद्र कुमार सिंघई, शैलेंद्र कुमार जैन, धीरेंद्र कुमार जैन उपस्थित रहे। अध्यक्षता शिवदीप पराग व संचालन इमरतलाल अहिरवार ने किया।