कार्यक्रम प्रभारी बनीं रमा निरंजन
ललितपुर। नौ अगस्त को क्रांति दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित किए जा रहे प्रदेश व्यापी देश बचाओ देश बनाओ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ललितपुर में विधान परिषद सदस्या रमा निरंजन व उनके प्रतिनिधि डॉ. आरपी निरंजन को कार्यक्रम का प्रभारी बनाया गया है। वह इस दिन आयोजित होने वाली जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी कुंदन पाल ने दी।