फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रातभर गुल रही 55 गांवों की बिजली, गर्मी में बिलबिलाए लोग

Sun, 18 Jun 2023 11:50 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
12 से 15 घंटे तक आपूर्ति ठप होने से पानी का भी रहा संकट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली विद्युत सप्लाई के निर्देश दिए हैं लेकिन जनपद के अधिकांश गांवों में आठ घंटे भी सप्लाई नहीं मिल पा रही है। शहर सीमा के निकट स्थित चार फीडरों से जुडे 55 गांवों में शनिवार को पूरी रात बिजली गुल रही, जिससे उमस भरी गर्मी में लोग बिलबिला गए।
बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के टोल फ्री और 1912 नंबर पर भी शिकायत की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बिना बिजली और पानी के गांवों में रहने वाली तकरीबन 20 हजार से ज्यादा आबादी को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अंतर्गत आने वाले बाईपास उपकेंद्र की बिजली शनिवार की रात करीब 10 बजे ठप हो गई। इससे उपकेंद्र से निकले नदनवारा, कल्यानपुरा, मसौरा और निवाई फीडर से जुड़े 55 गांवों की भी सप्लाई ठप हो गई। कुछ देर तो लोगों ने बिजली के आने का इंतजार किया। लेकिन, जब एक घंटे बाद तक भी सप्लाई चालू नहीं हुई तो ग्रामीणों ने बिजली घरों और विभाग के लाइनमैनों, कर्मचारियों को फोन लगाया, पर कर्मचारियों ने फोन नहीं उठाया।
इसके बाद लोगों ने बिजली विभाग की तरफ से जारी किए गए 1912 पर भी शिकायत करनी चाही, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में पूरी रात इन गांवों में अंधेरा छाया रहा। वहीं, गर्मी के मारे लोग सो भी नहीं पाए। सुबह जब लाइनमैन को ग्रामीणों ने फोन किया तो उन्होंने लाइन ब्रेकडाउन होने की जानकारी दी। लगातार 12 से 15 घंटे तक आपूर्ति ठप होने से लोगों के घरों में पानी का भी संकट बना रहा।

की जा रही कई घंटों की कटौती
शासन ने हाल ही में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में तय रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति करने के निर्देश जारी किए हैं। बावजूद इसके इस भीषण गर्मी में बिजली विभाग के अधिकारियों और लाइनमैन की मनमानी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की भारी अघोषित कटौती की जा रही है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली विभाग के प्रति काफी रोष पनप रहा है। अघोषित बिजली कटौती की शिकायत जब गांव के लोग अधिकारियों से करते हैं तो वह 33 केवी की लाइन ब्रेक डाउन होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं।

तार टूटने पर सवा घंटे तो फाल्ट सुधारने में पांच मिनट का शटडाउन
बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार हाईटेंशन लाइन का तार टूट जाने पर लाइनमैन को सवा से डेढ़ घंटे और फाल्ट हो जाने पर पांच मिनट का शटडाउन 33 उपकेंद्र से दिया जाता है। फाल्ट को सुधारने के लिए अगर लाइनमैन पांच मिनट से अधिक समय तक शटडाउन लिए रहता है तो लाइनमैन को इसका जवाब मय सबूत देना होता है। लेकिन, गल्ला मंडी के पीछे स्थित 33 केवी उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन इसमें मनमानी करते हैं। यही कारण है कि इस उपकेंद्र से जुड़े गांवों में बिजली की सप्लाई 24 घंटों के दौरान मात्र 10-12 घंटे ही मिल पाती है।
विज्ञापन


वर्जन
इंसुलेटर खराब होने और लाइन में आए फाल्ट को सही कराने के लिए लाइन को ब्रेकडाउन में लिया गया था। इसके बाद फाल्ट को सही कराकर संबंधित क्षेत्रों की सप्लाई को सुचारू करा दिया गया। - विनय कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें