शिकायतों के समाधान में जिला पहले स्थान पर
ललितपुर। जनसुनवाई पोर्टल आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतों के समधान में जिला नौवीं बार प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। मई 17 से फरवरी 19 के बीच पोर्टल पर 30,540 शिकायतें आईं। इसके सापेक्ष जिले में 28,955 शिकायतों का समाधान कर दिया गया। शेष 1585 मामले समय समय सीमा के अंदर हैं। प्रदेश की रैंकिंग में जिले को 100 प्रतिशत अंक मिले हैं। आईजीआरएस पोर्टल के तकनीकी अधिकारी व ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अंशुल खरे ने बताया कि शिकायतों के निस्तारण में मुख्यमंत्री संदर्भ में 264 के सापेक्ष 248, जिलाधिकारी संदर्भ में 12672 के सापेक्ष 11626, पुलिस अधीक्षक संदर्भ में 5158 के सापेक्ष 4763, संपूर्ण समाधान दिवस संदर्भ में 5174 के सापेक्ष 5173, भारत सरकार संदर्भ में 375 के सापेक्ष 340 मामलों का निस्तारण किया जा चुका है। बाकी बचे मामले समय सीमा के अंदर निस्तारण की प्रक्रिया चल रही है। 06 फरवरी तक 28, 955 मामलों को समाधान करा दिया गया।