फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन संशोधन के लिए 17 से धरना देंगे पेंशनर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशन संशोधन के लिए 17 से धरना देंगे पेंशनर्स
विज्ञापन

ललितपुर। पेंशनर्स व पारिवारिक पेंशनर्स की पेंशन में संशोधन की मांग पूरी नहीं होने के चलते अब पेंशनर्स 17 सितंबर से धरना देेंगे। उत्तर प्रदेश सेवा निवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने अवगत कराया कि शिक्षक कल्याण परिषद के तत्वावधान में पेंशनर्स व पारिवारिक पेंशनर्स की पेंशन में संशोधन व पुनरीक्षण्सा की मांग लंबे समय की जा रही है। उक्त प्रकरण के निस्तारण के संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के समक्ष में कई बार यह प्रकरण रखा गया, लेकिन वृद्ध व बीमार सेवानिवृत्त अध्यापकों द्वारा गत तीन माह से दिए गए प्रार्थनापत्रों का कोई भी संज्ञान नहीं लिया गया है। पेंशनर्स के हितों में किसी भी प्रकार की समुचित कार्रवाई नहीं होने से पेंशनर्स को पेंशन पुनरीक्षण का सही आर्थिक लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। बताया गया कि राज्य सरकार तो पेंशनर्स के हितों के लिए लाभ देना चाहती है, लेकिन जिला स्तर से शासन की यह मंशा पूरी नहीं होने दी जा रही है, जिससे क्षुब्ध होकर सेवानिवृत्त शिक्षक व पारिवारिक पेंशनर्स 17 सितंबर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरना देंगे। इसके संबंध में पेंशनर्स ने पहले ही गत चार सितंबर को बीएसए को एक ज्ञापन देकर इसकी चेतावनी दी थी। यह जानकारी कल्याण परिषद के अध्यक्ष कैलाश नारायण पाठक, कोषाध्यक्ष बच्चूलाल नामदेव और संयुक्त मंत्री आदित्यनारायण तिवारी ने संयुक्त रुप से एक पत्र के माध्यम से दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें