आज होगा देवा माता मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव
ललितपुर। सातवां जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान आज मंगलवार को देवा माता मंदिर परिसर में विराट दंगल व दधी मटकी का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही यहां बुंदेलखंडी गीत और कबड्डी का आयोजन भी विशाल स्तर पर किया जाएगा। विराट दंगल में जिले के साथ दतिया, झांसी, बबीना के पहलवान प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में सुबह नौ बजे से कबड्डी प्रतियोगिता, दोपहर दो बजे विराट दंगल व साय चार बजे दधी मटकी का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी धनुषराम यादव व प्रधान बलवीर सिंह ने दी है।