फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर के बाद घंटों बंद रहा पूरे जिला की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर के बाद घंटों बंद रही जिले की बिजली
विज्ञापन

ललितपुर। रोंड़ा स्थित 132 केवी पावर हाउस पर अनुरक्षण कार्य होने और सीटीपीटी बदलने का कार्य होने के चलते सोमवार को दोपहर बाद तीन घंटे से अधिक समय तक लगातार बिजली गुल रहने से आम लोग उमस व गर्मी से बेहाल हो उठे, वहीं सरकारी कार्यालयों में जनरेटर व इंवर्टर से काम चलाया गया। ट्रांसमिशन विभाग द्वारा सोमवार को रोंड़ा पावर हाउस में 132 केवी का विशेष शटडाउन लेकर मैन बसवार की सीटी बदलने का कार्य किया गया। इसके चलते ललितपुर जिले के सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति दोपहर पौने दो बजे से शाम पांच बजे तक ठप रही। विभागीय अधिकारियों द्वारा यहां सोमवार को मैन बसवार की सीटी बदलने के लिए दोपहर में 1.45 बजे शटडाउन लेकर कार्य शुरू किया गया। इस दौरान विभाग द्वारा 132 केवी के रेलवे के दो, झांसी के दो, बजाज प्लांट के दो और महरौनी के दो फीडरों का शटडाउन लिया गया। इसमें भी 220 केवी कल्यानपुरा, दो इंटरकनैक्टर, राजघाट व महरौनी के फीडर बंद रहने से पूरे जनपद की बिजली लगातार तीन घंटे से अधिक समय तक ठप रही। इसके चलते शहर में उमस व गर्मी के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं सरकारी कार्यालयों में जेनरेटर चलाकर काम सुचारु रखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें