फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलबेंडाजोल की गोली खाने से कक्षा चार का एक छात्र हुआ बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
एलबेंडाजोल की गोली खाने के बाद छात्र बीमार
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। तहसील तालबेहट के ग्राम बरीकलां में शुक्रवार को कृमि मुक्ति दिवस पर दवा खाने के बाद कक्षा चार के एक छात्र की हालत बिगड़ गई। उसे परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे दवा दी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विकासखंड तालबेहट के ग्राम बरीकलां के विद्यालय में एलबेंडाजोल की दवा दी गई। इस दौरान कक्षा-चार के छात्र दीपक कुमार (8) पुत्र जगन्नाथ कुशवाहा की तबीयत दवा खाने से बिगड़ने लगी। छात्र को चक्कर व उल्टी आने लगी। पीड़ित छात्र के परिजनों का कहना है कि छात्र सुबह स्वस्थ विद्यालय गया था। जहां पर उसे कृमि मुक्ति की दवा खिलाई गई। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ी। बच्चा स्कूल से आकर घर पर सो गया। इसके बाद जब बच्चा ठीक नहीं हुआ तो उसे सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट लेकर पहुंचे। जहां उसे दवा दी गई। अभिभावक का आरोप है कि पुत्र को अभी भी उल्टी हो रही हैं।

एलबेंडाजोल खाने से नहीं होते बीमार
एलबेंडाजोल की गोली से कोई बीमार नहीं होता है। इस तरह की शिकायतें सिर्फ मनोवैज्ञानिक हैं
डा. प्रताप सिंह, मुख्य चिकत्सिा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें