फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से पैसा निकला नहीं, खाते से बैलेंस कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम से पैसा निकला नहीं, खाते से बैलेंस कटा
विज्ञापन

ललितपुर। थाना कोतवाली के अंतर्गत मुहल्ला रामनगर निवासी कमलेश ने थाना प्रभारी निरीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका इलाईट चौराहा स्थित एक बैंक में खाता खुला हुआ है। वह 27 सितंबर को सुबह करीब 11.40 बजे उक्त खाते के एटीएम से 15 हजार रुपये निकालने गया था। उसने अपना एटीएम कार्ड मशीन में लगाया तो पैसे नहीं निकले और उसके मोबाइल पर 24 हजार रुपये निकलने का मेसेज आ गया। इसकी शिकायत जब उसने बैंक मैनेजर से की तो मैनेजर ने बताया कि उसके पैसे निकल गए हैं। इस पर उसने ग्राहक सेवा अधिकारी से बात की तो अधिकारी द्वारा कहा गया कि एक प्री रजिस्ट्री फिकेशन फार्म भरकर सीसीटीवी फुटेज देखने को कहा। लेकिन बैंक मैनेजर ने इसे बाद देखने को कहकर टरका दिया। पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक से रिपोर्ट लिखकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें