फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमझरा बार्डर पर रोज आ रहे पांच हजार प्रवासी

विज्ञापन
अमरपुर मंडी में बस में चढ़ते प्रवासी मजदूर - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। अमझरा बार्डर पर प्रतिदिन करीब पांच हजार प्रवासी मजदूर पहुंच रहे हैं, जिन्हें जिला प्रशासन द्वारा ट्रेन और बसों के माध्यम से उनके घरों तक पहुंचाया जा रहा है। अमझरा बार्डर से उन्हें अमरपुर मंडी लाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को अमरपुर विशिष्ट मंडी में एक बस वाराणसी के लिए रवाना की गई। इससे पहले अमरपुर मंडी में ठहरे मजदूरों को भोजन खिलाया गया। इस दौरान उन्हें कतार में खड़ा किया गया। इसके बाद उन्हें एक-एक करके भोजन वितरित किया गया। इसी तरह वाराणसी जाने वाली बस में श्रमिकों को एक कतार में खड़ाकर सीट पर बैठने की अनुमति दी गई। उधर, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र का कहना है कि प्रतिदिन पांच हजार श्रमिक अमझरा बार्डर पर आ रहे हैं। उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने के लिए ट्रेन व बसों की व्यवस्था की गई है। यदि किसी दिन बस व ट्रेन नहीं मिलती है तो बैकलाग की समस्या उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने पूरे महीने प्रवासी मजदूूरों के आने की संभावना जताई है।

अमरपुर मंडी में बस में बैठने को लाइन में लगे मजदूर- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें