शराब बनाने के लिए बरामद की गई लहन को नष्ट करती पुलिस।
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में ललितपुर पुलिस ने मंगलवार को मऊ माफी गांव में छापामारी की। इस दौरान उन्होंने 500 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। चार महिला आरोपितों को गिरफ्तार करने के साथ ही 200 टन लहन भी पुलिस ने नष्ट किया। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी सदर केशव लाल के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने छापामारी की कार्रवाई की थी।