फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक व दैवी आपदा में जान गंवाने वाले पचास परिवारों को मिले चार-चार लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। आपदा के शिकार हुए लोगों को आर्थिक सहायता देने के लिए प्रशासन ने शासन से करीब एक करोड़ रुपये की धनराशि मांगी है। यह धनराशि दैवी आपदा के शिकार हुए लोगों को मदद के तौर पर वितरित की जाती है। जबकि जिले में अब 50 परिवारों को चार-चार लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन

जनपद में प्राकृतिक और दैवीय आपदा के शिकार हुए लोगों को शासन के द्वारा राहत के तौर पर आर्थिक धनराशि दी जाती है। जिसमें आकाशीय बिजली, सर्पदंश, पानी डूबने सहित अन्य प्राकृतिक आपदाओं में होने वाली जन हानि को लेकर शासन द्वारा निर्धारित की गई चार लाख रुपये की आर्थिक धनराशि दी जाती है। अभी तक आपदा प्रबंधन विभाग के पास 55 लोगों के परिजनों ने राहत राशि पाने के लिए प्रार्थना पत्र दिए। इन सभी 55 लोगों की जान प्राकृतिक या दैवीय आपदा का शिकार होने पर गई थी। इनमें से 50 लोगों के परिजनों को दो करोड़ रुपये की आर्थिक धनराशि प्रदान की जा चुकी है। जिसमें आकाशीय बिजली के 17, सर्पदंश के 23, पानी में डूबने से 13 और अन्य आपदा में जान गंवाने दो लोग शामिल हैं। शेष पांच बचे लोगों के परिजनों को धनराशि देने की कार्यवाही चल रही है। प्राकृतिक और दैवीय आपदा के शिकार हुए लोगों को आर्थिक धनराशि प्रदान करने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने शासन से एक करोड़ रुपये की मांग करते हुए पत्राचार किया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शासन द्वारा यह धनराशि जल्द ही स्वीकृत कर विभाग को जारी कर दी जाएगी।
लोगों को किया जाएगा जागरूक
आपदा प्रबंधन विभाग जनपद में 13 से 29 अक्तूबर तक आपदा प्रबंधन न्यूनीकरण पखवाड़ा मनाएगा। इसके तहत जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस पखवाड़े में शिक्षा, डीपीआरओ, जिला पंचायत, अग्निशमन, पुलिस, होमगार्ड, सिंचाई, मंडी विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में अभी तक प्राकृतिक और दैवी आपदाओं से शिकार होकर जान गंवाने वाले 50 पीड़ित परिवारों को दो करोड़ रुपये की आर्थिक धनराशि वितरित की जा चुकी है। शेष पीड़ित परिवारों को आर्थिक धनराशि देने की प्रक्रिया तेजी से की जा रही है। शासन से हाल ही में एक करोड़ रुपये की मांग की है।
विज्ञापन

गुलशन कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें