फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 48 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, बनेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय में लगाया गया रोजगार मेला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय के तत्वावधान में शनिवार को शिक्षक रोजगार मेले का आयोजन हुआ, 431 अभ्यार्थियों ने पंजीयन कराया। विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए प्रबंधक व प्रधानाचार्यों ने अभ्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। इस दौरान ... का चयन किया गया। नियुक्ति पत्र मिलते ही अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे।
मुख्य अतिथि प्रबंधक कमलेश चौधरी ने कहा कि संस्थान की इस पहल को और बढ़ाने की जरूरत है ताकि समाज के कौशल प्राप्त प्रतिभागियों को अवसर मिल सके। इस अवसर पर संतोष कुमार, भानुप्रताप सिंह, हेमंत कुशवाहा, संतोष कुमार, शुभम तिवारी, व्यंजना चित्रांशी, सीमा निरंजन, अनुराधा अग्रवाल, विशाल आदि को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। प्रबंध समिति से प्रदीप चौधरी, प्रवीण चौधरी, विकास चौधरी, प्रणव चौधरी, प्राचार्य डॉ जेएस तोमर, डॉ. राकेश राजन, प्रो.चेल्सी जैन, उमाकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विद्यालयों ने किया प्रतिभाग
स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज नाराहट, गोल्डन रोज पब्लिक स्कूल ललितपुर, रिषिराज इंटर कॉलेज बार, सेंट्रल ग्लोबल एकेडमी बांसी, जीवन शिल्प इंटर कॉलेज बानपुर, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल गौना, एमआई विक्टोरिया स्कूल गोविंदनगर, एसआरबी इंटर कॉलेज बांसी, सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज, एसडीपीएस इंटरनेशनल स्कूल, गांधी पब्लिक स्कूल झांसी, आरएमएसजी इंटर कॉलेज चिरगांव आदि ने रोजगार मेले में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें