फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अयोध्या में रामलला के दर्शन कराने जाएंगी 43 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी ने जनप्रतिनिधियों को राममंदिर में रामलला के दर्शन कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। यहां की दोनों विधानसभा क्षेत्रों से बसें जानी हैं। ललितपुर से 22 व महरौनी विधानसभा क्षेत्र से 21 बसों को जाना है। 29 फरवरी को ये बसें ललितपुर से रवाना होंगी।
भाजपा लोगों को रामलला के दर्शन कराने की योजना तैयार कर रही है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों से 43 बसें ले जाने का निर्णय लिया गया है। प्रत्येक बूथ से पांच लोगों को ले जाने की योजना है। अभी कोई सूची तैयार नहीं की गई है, लेकिन संगठन स्तर पर तैयारी चल रही है, जिससे यहां के लोग आसानी से दर्शन कर सकें। अन्य बचे लोगों को दूसरी बार में दर्शन कराया जाएगा। व्यवस्था संभालने के लिए पार्टी के आदेश पर यहां से 20 लोगों को अयोध्या भेजा गया है, जो अगले एक माह तक वहां प्रवास कर व्यवस्थाओं में सहयोग देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-दोनों विधानसभा क्षेत्रों से आम लोगों को अयोध्या ले जाने के लिए 43 बसें 29 फरवरी को भेजी जाएंगी। श्रद्धालुओं की सूची तैयार की जा रही है।-राजकुमार जैन, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें