फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत का आशीर्वाद लेने के लिए भगवान की शरण में दिखे प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीत का आशीर्वाद लेने के लिए भगवान की शरण में दिखे प्रत्याशी
विज्ञापन

ललितपुर। लोकसभा चुनाव के महासंग्राम में उतरे उम्मीदवार जीत पाने के लिए जनता जनार्दन के साथ भगवान की शरण में भी पहुंच रहे हैं। ऐसा ही नजारा बुधवार को महावीर जयंती की शोभायात्रा में दिखा। जहां महागठबंधन के प्रत्याशी श्याम सुंदर सिंह सपा नेताओं के साथ स्वागत स्टालों पर पहुंचे। शोभायात्रा में सपा जिलाध्यक्ष ज्योति लोधी, तिलक सिंह यादव नजर आए। वहीं, भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने महावीर जयंती की शोभायात्रा का स्वागत किया और फूलवर्षा की। उनके साथ जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, प्रदेश के श्रमसेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पन्थ उर्फ मन्नूकोरी, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, अतुल शर्मा, अशोक गोस्वामी, हरिश्चन्द्र रावत, अशोक रावत, विनोद अगरिया, देवेंद्र गुरु, गौरव गौतम, घनश्याम साहू, राजेश लिटौरिया, दीपक सिंघई मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें