आठ व नौ जनवरी को देगी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी धरना
ललितपुर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश द्वारा मांगों को लेकर आठ व नौ जनवरी को 48 घंटे केंद्र बंद व कमल बंद हड़ताल व दो दिवसीय धरना प्रदर्शन विकास भवन में किया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को ज्ञापन देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने 120 दिन में सम्मानजनक मानदेय देने का वादा किया था। लेकिन दो वर्ष बीतने के बाद भी पूरा नहीं किया जा रहा है। संघ द्वारा मांग करने पर लाठियां, अधिकारियों द्वारा रोका जाता है। इसको लेकर संघ ने आठ व नौ जनवरी को केंद्र बंद व कलम बंद हड़ताल करेगा। उन्होंने कहा कि चार हजार में आंगनबाड़ी, तीन हजार में मिनी आंगनबाड़ी व दो हजार में सहायिका का भरण पोषण नहीं हो पा रहा है। मांगों में बताया कि संघर्ष मोर्च के 41 सूत्री मांगपत्र पर तत्काल वार्ता करों। आंगनबाड़ी वर्करव हैल्पर के रुके हुए मानदेय का तत्काल भुगतान किया जाए। बिना स्पष्टीकरण मांगे मनमाने ढंग से निकाले गए सभी कर्मचारियों को वापस लिया जाए। प्रतिमाह 18 हजार रुपये व तीन हजार रुपये पेंशन सहित सामाजिक सुरक्षा का लाभ दो। मानदेय का पूरा पैसा केंद्र सरकार देव, मानदेय को केंद्र व राज्य के बीच 60/40 में न बांटा जाए। जीवित वर्कर व हेल्पर को बीमा की पूरी राशि का भुगतान किया जाए। प्रमोशन में आयु सीमा समाप्त की जाए आदि अन्य मांगों को पूरा किया जाए। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष अरुण राजा, जिला महामंत्री आभा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अर्चना रावत, नाजिश बेगम, ऊषा राजा, जशोदा, सुमन निरंजन, मिथलेश त्रिपाठी, पार्वती, रामबती, भागबती, मीना राय आदि के हस्ताक्षर बने हैं।