ग्रेडेड लर्निंग प्रोग्राम से स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
ललितपुर। बेसिक स्कूलों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए प्रदेश सरकार ने ग्रेडेड लर्निंग प्रोग्राम शुरू किया है। जिले के 4 शिक्षक डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन के रूप में इसके लिए चुने गए। यह लोग लखनऊ से अपनी ट्रेनिंग पूरी कर अब वापस जिले में आकर स्कूलों को मॉडल बनाने का कार्य किया जाना है। लर्निंग प्रोग्राम के लिए डायट की ओर से दिलीप सिंह राजपूत और बेसिक शिक्षा से अखिलेश गोस्वामी, आशीष मिश्रा, हरिश्चंद्र नामदेव जिला रिसोर्स पर्सन के रूप में नामित किए गए। इन लोगों ने अगस्त मैं सहभागी शिक्षण केंद्र लखनऊ में 5 दिवसीय ट्रेनिंग प्राप्त की। और वापिस आकर इन लोगों को जिले के चार अलग-अलग स्कूलों का चयन कर उन्हें मॉडल के रूप में प्रशिक्षित किया है। चारों डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन ने चयनित प्राथमिक स्कूल में 20 दिनों तक एक घंटा भाषा और एक घंटा गणित का छात्रों का अभ्यास कराया है। अब यह जिला स्तरीय प्रशिक्षण डाइट में एक से 6 अक्टूबर तक कराया जाएगा। जिसमें प्रत्येक विकासखंड से 4 ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षक ब्लॉक रिसोर्स पर्सन प्रशिक्षित किए जाएंगे जो बाद में ब्लॉक संसाधन केंद्र पर विद्यालय वार अध्यापकों को प्रशिक्षित करेंगे।