तीन सूत्रीय मांगों के किया जा रहा आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के प्रांतीय आह्वान पर शनिवार को जनपद के सभी ग्राम पंचातय अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारियों ने विकास भवन के गेट पर तीन सूत्रीय मांगों के लिए धरना देकर दिन भर पूर्ण उपवास रखा। तीन सूत्रीय मांगों में ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट के स्थान पर स्नातक किया जाए व अधिमानी शैक्षिक योग्यता सीसीसी प्रमाण प्रत्र के स्थान पर ओ-लेवल किया जाए। ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं ग्राम विकास अधिकारी का वेतनमान 5200-20200 ग्रेड वेतन 2800 रुपए अर्थात सातवें वेतन आयोग की मैट्रिक्स के सापेक्ष लेवल 5 पर प्रारंभ मूल वेतन 29,200 रुपए किया जाए। सीधी भर्ती के सापेक्ष प्रोन्नति पद कम से कम 30 प्रतिशत सृजित कर समय से 10 वर्ष पर प्रथम प्रोन्नति, 16 वर्ष पर द्वितीय प्रोन्नति एवं 26 वर्ष पर तृतीय प्रोन्नति पद का वेतन एसीपी की अनुमन्यता में प्रदान किया जाए। बताया गया कि उक्त मांगों के समर्थन में प्रांतीय अध्यक्ष पदाधिकारी मंगलवार से लखनऊ में आमरण अनशन शुरु कर बुधवार को संपूर्ण प्रदेश में दोनों संवर्ग अनिश्चित कालीन हड़ताल व कार्यबहिष्कार किया। इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक जेके सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, अध्यक्ष हरिओमशरण निरंजन, महामंत्री श्रीकृष्ण सहरिया, गंगाराम शर्मा, राजीव कुमार वर्मा, रामेश्वरी शुक्ला, घनाराम वर्मा, अखिलेश राजपूत, अजय प्रताप सिंह, अलका कुशवाहा, विशाखा मिश्रा, शमीम अहमद, अमित सिंघई, अमित जैन, दानवीर सिंह, अजय प्रताप सिंह, रोहित निरंजन, अमित जैन आदि उपस्थित रहे।