फोटो-07
स्वच्छता से स्वास्थ्य होता है तन व मन
ललितपुर। मंगलवार को स्थानीय नेहरू महाविद्यालय में एनसीसी इकाई ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष सफाई व स्वच्छता अभियान चलाया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नेहरू महाविद्यालय एनसीसी इकाई द्वारा चलाया गया यह स्वच्छता अभियान एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. पंकज शर्मा के नेतृत्व में चलाया गया। इस अभियान के एनसीसी कैडिटों ने परिसर की साफ-सफाई व प्रक्षेत्र स्थित शहीद वाटिका के पौधों के संरक्षण के साथ ही महाविद्यालय के प्रतीक पुरुष पं. नेहरू की प्रतिमा की धोकर उसे नवीन एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया है। स्वच्छता अभियान की समाप्ति पर कैडिटों का उत्साहवर्धन करते हुए प्राचार्य डा. अवधेश अग्रवाल ने कहा कि किसी भी समाज एवं संस्थान की प्रगति का मूलाधार उसके समर्पित नागरिकों की कर्तव्यनिष्ठा तथा नैतिक, भौतिक एवं सामाजिक स्वच्छता होती है। यदि हम स्वस्थ होंगे, तो हमारे विचार एवं कर्म भी स्वस्थ एवं पवित्र होगें। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंडर ऑफीसर योगेेंद्र सिंह, कैडेट मेवालाल, नीरज, निर्मल साहू, अनुजकोत, शिवम राजा, जसरथ सहित फहीम बख्श, हरदयाल, अनिल, राकेश और सुरेश आदि का विशेष सहयोग रहा।