डीएम ने किया सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुुुुभारंभ
ललितपुर। सड़क सुरक्षा जीवन की रक्षा है, इस थीम के साथ मंगलवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर की। सड़क सुरक्षा सप्ताह 30 अप्रैल तक चलेगा, इसमें सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम अलग-अलग चयनित स्थानों पर आयोजित होंगे। इसमें सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरुक किया जाएगा और लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों की अनमोल जिंदगी को सुरक्षित रखा जा सके। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम सदर महेश प्रसाद दीक्षित, एआरटीओ सतेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।