फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी व गैर सरकारी समस्त विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा पुख्ता इंतजाम कराने की मांग
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में संचालित हो रहे समस्त सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त विद्यालयों व शैक्षिक संस्थानों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा के सम्बंध में नगर कांग्रेस कमेटी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि जनपद के विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक की जा रही है, बच्चों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन को भी गंभीर कदम उठाने जरूरी है। कांग्रेसियों की मांग है कि बच्चों की सुविधा के लिए समस्त विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश जारी किए जाए, विद्यालय में कार्यरत नियमित कर्मचारियों, सुरक्षा गार्ड, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों व वाहन चालकों समेत समस्त स्टाफ का पुलिस द्वारा सत्यापन कराया जाए, स्कूलों में प्रवेश व निकास द्वार पर मान्यता प्राप्त सुरक्षा एजेंसी के सिक्योर्टी गार्ड नियुक्त किये जाएं और अभिभावकों को प्रत्येक माह विद्यालय का निरीक्षण करने की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा उन्होंने मांग की है कि विद्यालयों की इमारतों का सरकारी एजेंसी से भौतिक सत्यापन कराया जाए कई विद्यालयों की इमारतें दशकों पुरानी हैं। बालिका इंटर कॉलजों के बाहर छुट्टी के समय महिला पुलिस कर्मी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे छात्राओं के साथ बढ़ रही छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लग सके। विद्यालयों के आस-पास पान-गुटखा की दुकानें सरकार के आदेश के बावजूद भी संचालित हो रही हैं, उनको बंद कराया जाए। कांग्रेस कमेटी ने बालिकाओं को शोषण व उत्पीड़न से बचाने के लिए एनजीओ की मदद से विद्यालय स्तर पर टॉस्क फोर्स गठित कराने की मांग की है, जिससे शिकायतों का त्वरित निस्तारण करके बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा आकस्मिक दुर्घटना से बचाव के लिए अग्निशमन यंत्र व प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सभी विद्यालयों में अनिवार्य कराई जाए। जिलाधिकारी को ज्ञापन देते समय नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, बहादुर अहिरवार, अजय तोमर, समद खान, मुकेश कुमार, गफ्फार खान, सुदाम प्रसाद, अंकित यादव, मांटी शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें