फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी पास शिक्षामित्रों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करे शासन

विज्ञापन
विज्ञापन
टीईटी पास शिक्षामित्रों पर किया जाए पुनर्विचार
विज्ञापन

ललितपुर (ब्यूरो)। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक पद पर समायोजन रद कर दिया है। इस संबंध में जनपद के टीईटी पास कर चुके समायोजित शिक्षामित्रों ने प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। इसमें उन्होंने मांग की है जो समायोजित शिक्षामित्र टीईटी उत्तीर्ण हैं उनके समायोजन पर सहानुभूति पूर्वक दोबारा विचार किया जाए। उन्होंने मांग की है कि जब तक नयी भर्ती प्रक्रिया नहीं की जाती है जब तक के लिए टीईटी पास शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद ही तैनात रहने दिया जाए और उनके सहायक अध्यापक के पद के सापेक्ष ही वेतन भी दिया जाए। उन्होंने मांग की है। स्थानीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से टीईटी पास शिक्षामित्रों की सूची मंगवाकर आवश्यक कार्रवाई की जाए। इस दौरान महेंद्र कुमार निरंजन, रामसेवक, संतोष नरवरिया, काशीराम सेन, देशराज कर्मी, सिकंदर सिंह, सुरेश कुमार, भानसिंह, राजकुमार झा, अखलेश कुमार, दिनेश कुमार, रश्मि, गौरादेवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें