यूनिफार्म नहीं बांटी तो नहीं मिलेगा वेतन
ललितपुर। अगर चार अगस्त तक समस्त परिषदीय विद्यालय में शत-प्रतिशत यूनिफार्म वितरण का कार्य पूर्ण नहीं किया गया तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक का वेतन रोका जाएगा। यह निर्देश डीएम मानवेंद्र सिंह ने दिए हैं। इसके क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। साथ ही बीएसए ने शासन की मंशा व मानकों के अनुरूप यूनिफार्म वितरण कराने के निर्देश दिए हैं।