24 से 26 तक चलेगा ‘ओ‘ लेवल का साक्षात्कार
ललितपुर। जनपद में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले पिछड़ी जाति के परिवार के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को शासन स्तर से कंप्यूटर कोर्स ‘ओ‘ लेविल का एक वर्षीय नि:शुल्क प्रशिक्षण करा जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय को सौंपी गई है। इसके लिए विभाग द्वारा पूर्व में आवेदन लिए जा चुके हैं और अब इनके साक्षात्कार की तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पीयूष चंद्र राय ने बताया कि अनुक्रमांक 01 से 300 तक वाले लाभार्थी 24 जुलाई को, अनुक्रमांक 301 से 600 तक के लाभार्थी 25 जुलाई को और अनुक्रमांक 601 से 875 तक वाले लाभार्थी 26 जुलाई को साक्षात्कार देंगे। साक्षात्कार के लिए समय सुबह 10 बजे और स्थान विकास भवन निर्धारित किया गया है।