फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ग्राम पनारी में अवैध कब्जे के 40 स्थल चिह्नित, होंगे ध्वस्त

Wed, 24 May 2023 12:38 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ग्राम पनारी में मंगलवार को अवैध कब्जों के 40 स्थल की पहचान की गई। इनमें कुछ स्थान ग्राम सभा की जमीन पर भी कब्जे हैं। वहीं, कुछ स्थानों पर अनियोजित तरीके से प्लॉटिंग की गई है। प्रशासन के मुताबिक जल्द ही इन कब्जों को ढहाया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद मुख्यालय सटे गांव पनारी में अवैध प्लाॅटिंग व ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायतें मिल रहींं थीं। इसकी जांच लेखपाल को सौंपी गई। तत्कालीन लेखपाल ने जांच में दो लोगों को आरोपी बनाते हुए सभी को क्लीनचिट दे दी। एसडीएम सदर अमित कुमार भारतीय ने दो राजस्व निरीक्षकों सहित आठ लेखपालों को जांच सौंपी। जांच में पूर्व में तैनात लेखपाल रामकुमार साहू की रिपोर्ट दोषपूर्ण पाए जाने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद दस सदस्यीय जांच टीम के रिपोर्ट के आधार पर 40 स्थान चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें