फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: उल्टी-दस्त के 40 मरीज पहुंचे अस्पताल, आठ भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितुपर। मौसम में बदलाव से मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भरमार है। सबसे अधिक मरीज बुखार, खांसी और जुकाम के आ रहे हैं। दस फीसदी मरीज उल्टी व दस्त के आ रहे हैं। मंगलवार को यहां 986 मरीज पहुंचे, जिनमें 550 मरीज बुखार, जुकाम व खांसी के थे। उल्टी-दस्त के 40 मरीज आए, इनमें आठ को भर्ती किया गया। पंजीकरण से लेकर सलाह व दवा तक के लिए मरीजों को जूझना पड़ा।
मेडिकल कॉलेज के डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि वर्तमान में ओपीडी में डेढ़ गुना मरीज आ रहे हैं। 90 फीसदी मरीज बुखार, खांसी, जुकाम के हैं। पहले ओपीडी में 100 मरीज आते थे, अब 160 तक आ रहे हैं। फिजिशियन डॉ. अंबिका दुबे ने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन 300 मरीज आ रहे हैं, इनमें 210 मरीज खांसी, जुखाम, बुखार और टाइफाइड के हैं। 70 फीसदी मरीज उल्टी व दस्त के हैं। मेडिसिन विभाग की ओपीडी से प्रतिदिन लगभग 20 मरीज उल्टी-दस्त के भर्ती किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
खिड़की और ओपीडी के बाहर कतार : मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को 986 मरीजों ने पंजीयन कराया। दोपहर 12 बजे तक पंजीयन की दोनों खिड़कियों पर 20 मीटरी लंबी कतार लगी रही। मरीज धूप तक में खड़े रहे। ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ होने पर 30-40 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। पैथोलॉजी में भी लंबी लाइन से जूझकर जांच कराई। कई मरीज खिसक कर खिड़की तक पहुंचे और दवा ली।
-
इन बातों का रखें ध्यान
- बाहर की वस्तुओं का सेवन न करें।
- पानी को उबाल कर पिएं।
- अधिक समय तक गीले कपड़े न पहनें।
- बारिश में भीगने से बचाव करें।
- किसी भी प्रकार की समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें