फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 3897 युवाओं को मिला रोजगार, 2,437 युवाओं की र्हुई काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में बेरोजगार रहे युवाओं को सेवायोजन कार्यालय से इस वर्ष काफी रोजगार मिले। नौ माह में ही 3,897 युवाओं को निजी कंपनियों में नौकरी दिलाई गईं अप्रैल से अब तक 51 रोजगार मेले का आयोजन सेवायोजन विभाग और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित किए गए। जिसमें करीब 8,943 अभ्यथियों ने प्रतिभाग किया। जबकि सेवायोजन विभाग ने 30 कॅरिअर काउंसिल मेले लगाए गए। जिसमें 2,437 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की गई। वहीं राजकीय अद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान दस अप्रेंटिस मेले में 124 प्रशिक्षार्थियों को रोजगार मिला।
विज्ञापन

जनपद मेेें सेवायोजन कार्यालय में कुल 40 हजार बेरोजगार युवा पंजीकृत है। इस वर्ष चार हजार से अधिक युवाओं ने रोजगार के लिए अपना पंजीयन कराया। इस वित्तीय वर्ष में 12 रोजगार मेले आयोजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। जिसके सापेक्ष अभी तक 17 रोजगार मेले आयोजित हुए। जिसमें 4952 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया और 2703 अभ्यर्थियों को रोजगार मिला। इसके साथ 24 कॅरिअर काउंसलिंग मेले के लक्ष्य के सापेक्ष 30 मेले आयोजित हुए। जिसमें 1700 अभ्यर्थियों की कॅरिअर काउंसलिंग करने का लक्ष्य था। इसमें 2437 अभ्यर्थियों को कॅरिअर काउंसलिंग कराई। वहीं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अप्रैल से अब तक 24 रोजगार मेले आयोजित हुए। इनमें 3170 अभ्यर्थियों ने रोजगार के लिए प्रतिभाग किया। मेले में विभिन्न कंपनियों के नियोजकों ने 1070 अभ्यर्थियों को रोजगार के लिए चयनित किया। वहीं राजकीय अद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान दस अप्रेंटिस मेले में 124 प्रशिक्षार्थियों को रोजगार के लिए चयन किया गया।
सेवायोजन कार्यालय द्वारा लगवाए गए रोजगार मेले का माहवार विवरण
माह - लक्ष्य - पूर्ति - प्रतिभागी अभ्यर्थी - चयन का लक्ष्य - चयनित हुए अभ्यर्थी
अप्रैल - 01 - 01 - 191 - 50 - 142
मई - 04 - 03 - 1003 - 300 - 419
जून - 01 - 02 - 488 - 160 - 208
जुलाई - 01 - 02 - 662 - 160 - 375
अगस्त - 01 - 01 - 79 - 50 - 62
सितंबर - 01 - 02 - 876 - 50 - 371
अक्तूबर - 01 - 02 - 144 - 150 - 48
नवंबर - 01 - 01 - 624 - 150 - 262
दिसंबर - 01 - 03 - 885 - 150 - 816
योग - 12 - 17 - 4952 - 1220 - 2715
कॅरिअर काउंसिल सूची
माह - लक्ष्य - पूर्ति - प्रतिभागियों का लक्ष्य - प्रतिभागी की संख्या
अप्रैल से दिसंबर - 24 - 30 - 1700 - 2316
आईटीआई मेला की सूची
माह का नाम - मेला - प्रतिभागी अभ्यर्थी - सेवायोजित अभ्यर्थी
अप्रैल से दिसंबर - 24 - 3170 - 1070
अप्रेंटिशिप मेला की सूची
माह का नाम - मेला की संख्या - प्रतिभागी - चयनित अभ्यर्थी - कॉटेक्ट जनरेट अभ्यर्थी
अप्रैल से दिसंबर - 10 - 821 - 124 - 110
इस वित्तीय वर्ष में जिला रोजगार कार्यालय ने एक दर्जन से अधिक रोजगार मेलों का आयोजन कराया। जिसमें हजारों अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। निजी कंपनियों के नियोजकों ने कई बेरोजगारों को नौकरी के लिए चयनित किया। आगे भी रोजगार मेलों का आयोजन होता रहेगा। - आंकाक्षा यादव, प्रभारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी
विज्ञापन

जनपद में तीन सरकारी और सात निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संचालित हैं। इसमें सैंकड़ों अभ्यर्थी विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस वर्ष अब तक सैकड़ों बेरोजगारों को मेले में रोजगार दिलाया जा चुका है। - मानसिंह भारती, प्राचार्य राजकीय आईटीआई ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें