फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ठाठखेरा में आबादी से दूर निकाली जाएगी 33 केवी की बिजली लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ब्लॉक बार क्षेत्र के ग्राम ठाठखेरा में अब आबादी से दूर 33 केवी की लाइन निकाली जाएगी। सोमवार को अधिकारियों ने समस्या का समाधान निकाला।
विज्ञापन

ठाठखेरा में आबादी के बीच से 33 केवी लाइन का निर्माण किया जा रहा था। ग्रामीण इसका विरोध कर रहे थे। एक वर्ष पूर्व भी ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने आबादी के बीच से खंभे लगाने का काम रोक दिया था। लेकिन, अब कुछ दिनों से फिर यहां 33 केवी लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया था। ग्रामीणों ने फिर इसका विरोध शुरू किया। ग्रामीणों ने 28 जून को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए आबादी के बीच से लाइन नहीं डालने की मांग की थी। प्रशासन ने उन्हें मौके की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। सोमवार को बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता वीरभद्र सत्यार्थी, एसडीओ, जेई के अलावा सेकंड्री वर्क्स के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों व प्रधान आदि के साथ वार्ता करते हुए 33 केवी लाइन को आबादी से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर निकाले जाने का निर्णय लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें