फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ट्रांसमिशन केंद्र में 33 केवी लाइन के तार टूटे, घंटों ठप रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रोंड़ा स्थित 132 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र में रविवार की रात को लगभग साढ़े नौ बजे फाल्ट होने से तेज आवाज के साथ 33 वी लाइन के लाइन टूट गए। इससे पूरे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे शहर के गल्ला मंडी व नझाई सब स्टेशन के सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। जानकारी मिलने पर ट्रांसमिशन अधिकारियों व कर्मचारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य शुरू किया और तारों को जोड़ने का काम किया। इसके बाद लगभग सवा 11 बजे तार जोड़ने का काम पूरा किया गया। इसके बाद शहर के फीडरों की बारी बारी से बिजली आपूर्ति सुचारू की जा सकी। इसके बाद कई फीडरों पर लोकल फाल्ट भी हो गए, जिस पर लाइनमेन कर्मचारियों ने फाल्ट को ठीक कर लगभग एक घंटे में सभी फीडरों की आपूर्ति सुचारू की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें