ललितपुर। जिले में बीते दो सप्ताह से कोरोना संक्रमण को लेकर राहत बनी हुई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 3228 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनकी जांच में एक भी व्यक्ति कोविड पॉजिटिव नहीं पाया गया। कम संक्रमित मिलने से रिकवरी दर में भी वृद्घि होकर 98.99 पहुंच गई है। वहीं, 128 की मौत हो चुकी और 12,580 स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। वर्तमान में एक भी संक्रमित एक्टिव नहीं है। बीते दिनों कोविड जांच को भेजे गए आरटीपीसीआर के 3,486 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।