बच्चा मिले तो चाइल्ड लाइन को सुपुर्द करें
ललितपुर। महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन परियोजनांतर्गत सोसायटी फॉर प्रगति भारत की बैठक में बताया गया कि पिछले माह चाइल्ड लाइन द्वारा 29 केस चिह्नित किए गए हैं। समिति अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल ने जीआरपी से कहा कि जब भी कोई बच्चा उन्हें मिले तो उसे चाइल्ड लाइन के सुपुर्द करें। समन्वयक राजीव दुबे ने बताया कि सभी केसों का निस्तारण कर दिया गया है। इस मौके पर डॉ. मनीष, जयराम, सुरेंद्र कुमार, जोनी राजा, रविंद्र कुमार, मयंक पस्तोर, रामआसरे, कपिल कुशवाहा, दीपाली पटैरिया, रीना राजा, सीता विश्वकर्मा, गंगोत्री देवी, योगेंद्र, भगवान सिंह, जितेंद्र सिंह और नीलेश उपस्थित रहे।