फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशलजी की बुंदेलखंड यात्रा आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशलजी की बुंदेलखंड यात्रा आज से
विज्ञापन

ललितपुर। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव की साधक मांश्री कौशलजी 35-40 यात्रियों के साथ बुंदेलखंड की यात्रा पर आ रही हैं। नवागढ़ तीर्थक्षेत्र कमेटी के प्रचार मंत्री डॉ. सुनील संचय ने बताया कि मांश्री तीन मार्च को करगुवां जी झांसी आएंगी, दोपहर में बंधा जी और इसके बाद अतिशयक्षेत्र आहार जी पहुंचेंगी। चार मार्च को पपौराजी के बाद नवागढ़ पहुंचेंगी। यहां से दरगुवा और दोणगिरी, 5 मार्च को नैनागिर, कुंडलपुर, 6 मार्च को बीना बाराहा व सागर पहुंचेंगी। 7 मार्च को वह ललितपुर क्षेत्रपाल जैन मंदिर पहुंचेंगी। दोपहर में वह देवगढ़ जाएंगी, इसके बाद बांसी और आठ मार्च को जखौरा, सिरोन जी, गोलाकोट, नौ मार्च को चंदेरी,, थूबोन और 10 मार्च को ग्वालियर होते हुए वापस ऋषभांचल गाजियाबाद जाएंगी। वह बुंदेलखंड के पुरावैभव और ऐतिहासिक तथ्यों से रूबरू होंगी। मांश्री का जन्म पानीपत में हुआ। 12 वर्ष की अल्प आयु में त्याग और वैराग्य धारण किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें