फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने की जनहित की समस्याओं के निराकरण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने की जनहित की समस्याओं के निराकरण की मांग
विज्ञापन

ललितपुर। जनहित की समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई का प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी के नेतृत्व में राजस्व व राहत सचिव से मिलकर निराकरण कराए जाने की मांग की। इसमें उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सड़क योजना में बनाई गई सड़कों की गुणवत्ता काफी खराब है। इसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही वर्तमान में चल रहे कार्यों की निगरानी की जाए। जिले के सभी वर्ग तीन आसामी भूमि के मालिकों की भूमि शीघ्र ही असंक्रमणीय भूमि में दर्ज किया जाए। इस तरह के पूर्व में भी आदेश आए है। इसको शीघ्र ही अमल में लाया जाए। जनपद में हुई अतिवृष्टि के कारण 90 प्रतिशत फसलें खराब हुई हैं। लेकिन राजस्व कर्मियों ने गलत रिपोर्ट का आकलन कर इसे कम दिखाया है। फसलों का पुर्न मूल्यांकन किया जाए। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे, सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरीराम निरंजन, देवेंद्र गुरु, दीपक पाराशर, अवतार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें