आज आधे दिन बंद रहेगी पूरे शहर की बिजली
ललितपुर। विद्युत विभाग द्वारा मेंटीनेंस कार्य किए जाने के चलते आज रविवार को आधे दिन पूरे शहर के सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
बाईपास हाइवे रोड पर 33 केवी लाइन को ऊंचाई कम होने के चलते उसकी ऊंचाई बढ़ाने के साथ ही जगह-जगह हाइटेंशन तारों के पास से निकलने वाले पेड़ों की टहनियों की छंटाई का कार्य होना है, जिसके चलते विभाग द्वारा उक्त मेंटीनेंस कार्य के लिए आज रविवार को सुबह 9.30 बजे से दोपहर एक बजे से शहर के 66 व 33 केवी के अंतर्गत आने वाले फीडर नंबर एक, दो, तीन, चार, पांच, नेहरूनगर, गोविंदनगर, पिसनारी, घंटाघर, तालाबपुरा, जलसंस्थान आदि सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। जेई पंकज मौर्य ने बताया कि सब स्टेशन और लाइन मेंटीनेंस के कार्य के लिए उक्त निर्धारित समय के लिए शहर के सभी फीडरों को बंद रखा जाएगा।