देवामाता मंदिर दर्शन के लिए निकाली साइकिल यात्रा
ललितपुर। हर वर्ष की भांति नवरात्रि के अवसर पर देवामाता साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। इस साइकिल यात्रा को श्रीसर्वेश्वर धाम मंदिर के महंत कृष्णगिरी महाराज ने धर्मपताका दिखाकर रवाना किया। इस दौरान माता के एक सैकड़ा से अधिक भक्त साइकिल यात्रा से देवामाता दर्शन के लिए रवाना हुए। इस दौरान यात्रा के संयोजक नरेंद्र कड़ंकी ने कहा कि शारदीय नवरात्र मां भगवती की आराधना का पर्व है। इस पर्व में जहां एक ओर शक्ति पीठों पर माता को जल अर्पित कर मनौतियां मांगते हैं तो वहीं प्रतिवर्ष साइकिल यात्रा से देवामाता मंदिर के दर्शन करने जाना भी भक्ती है। वहीं उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में बिगड़े माहौल को लेकर उन्होंने कहा कि माता से हम सभी साइकिल यात्री अमन-चैन की मनौतियां मांगने जा रहे हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से संतोष शर्मा, भवानी यादव, राजेश, गजेंद्र सिंह, राहुल कलरैया, वैभव जैन, संजय रसिया, शानू बाबा, दीपक जैन, देवेंद्र राय, संतोष साहू, केके पंथ, मानू शर्मा, पार्षद श्रीराम रजक, विवेक दरौनियां, लवली शर्मा, महेंद्र चंदेल, अरविंद ग्वाला आदि उपस्थित रहे।