फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में हैं एचआईवी के 289 एक्टिव मरीज

विज्ञापन
blood bank.jpg - फोटो : blood bank.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। टीबी (क्षयरोग) टीबी का संक्रमण एचआईवी के मरीजों के लिए बेहद खतरनाक होता है, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। जनपद में दो रोगी ऐसे हैं जिन्हें टीबी और एचआईवी दोनों है। वहीं, 289 एक्टिव एचआईवी के मरीज हैं। इस समय जनपद में एचआईवी के 289 एक्टिव मरीज हैं। चिकित्सकों के अनुसार हर टीबी के मरीज की एचआईवी जांच होती है और हर एचआईवी मरीज की भी टीबी की जांच होती है। मरीज को बिना रुके दवाई का सेवन करना होता है। सरकारी अस्पताल में दोनों मर्ज का इलाज व चेकअप मुफ्त होता है एचआईवी मरीजों का इलाज निकटतम एआरटी सेंटर में होता है। जनपद में 5 आईसीटीसी सेंटर हैं जिनमें से 2 जनपद में और बाकी तालबेहट, मड़ावरा, महरौनी में हैं। डॉ. जेएस बक्शी, जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि टीबी कम प्रतिरक्षण वाले लोगों में ज्यादा फैलता है। इस श्रेणी में बुजुर्ग, कुपोषित बच्चे, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीज होते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें