फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 250 लीटर अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मंगलवार को कोतवाली पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम मऊ माफी स्थित कबूतरा डेरा में छापा मारा। इस दौरान यहां से 250 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान शराब कारोबारी मौके से भाग निकले। पुलिस ने वहां मौजूद ड्रमों में रखी लगभग छह हजार लीटर लहन को जमीन पर फैलाकर नष्ट कर दिया। साथ ही शराब बनाने के सभी उपकरण नष्ट कर दिए। वहीं, अन्य ड्रमों में तैयार की गई दो सौ लीटर कच्ची शराब को जब्त कर लिया। यहां मौजूद तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार का लिया। जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान सदर क्षेत्राधिकारी फूलचंद, कोतवाली से इंस्पेक्टर विनोद कुमार और आबकारी विभाग की टीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें