ललितपुर। रक्तदान जैसे महादान कर दूसरों के जीवन को बचाने के लिए बड़ी संख्या में युवा आगे आ रहे हैं। बुुधवार को जय अंबे रक्तदान समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 25 युवाओं ने महादान किया। समिति के अध्यक्ष दीपक राठौर, आयोजक रवि तिवारी एवं सुरेश पाल ने बताया कि समिति रक्तदान जैसे महादान को सर्वोपरि मानती है। समिति साल में रक्तदान के लिए तीन हजार युवाओं को जोड़ने का काम करेगी। बुधवार को 25 युवकों ने रक्तदान किया है। रक्तदान करने वालों में हिमांशु गोस्वामी, रोहित मिश्रा, अमित जैन, रवि तिवारी, सोबरन पटेल, दुुर्ग सिंह, खुशीलाल, शुभम सेन, रवि शंकर, सरमन झा, जमर कुशवाहा, सुनील कुमार, रामकुमार साहू, संतोष कुमार, राजेंद्र सेन, जसवंत नामदेव, द्वारका पी झा आदि शामिल रहे।