फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 25 हजार का इनामी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर 25 हजार का इनामी वांछित गिरफ्तार किया। उसे अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

राजमार्ग पर कुछ माह पहले बाइक सवार दंपती से बाइक सवार तीन आरोपियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने दो आरोपी सुमित और दीपेंद्र को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था लेकिन, तीसरा आरोपी बलवीर यादव फरार था। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। शनिवार को पुलिस और एसओजी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बलवीर यादव निवासी ग्राम झरर कोतवाली तालबेहट को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने पीली धातु का एक लाकेट और 230 रुपये बरामद किए। टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी, एसआई मानवेंद्र सिंह, एसआई अरुण तिवारी, एसओजी प्रभारी अतुल तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें