फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मड़ावरा ब्लॉक में 239 सदस्य निर्विरोध

विज्ञापन
मड़ावरा में नामांकन का जायजा लेते एसडीएम - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
मड़ावरा/बार। त्रिस्तरीय सामान्य पंचायत निर्वाचन में रिक्त सदस्य ग्राम पंचायत के पदों पर नामांकन की प्रक्रिया अपनाई गई। विकासखंड मड़ावरा की 26 ग्राम पंचायतों में 263 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर नामांकन पत्र दाखिल किए गए। रिटर्निंग ऑफिसर इंजीनियर भागीरथ ने बताया कि शाम पांच बजे के बाद नामांकन जमा होने के बाद 41 ग्राम पंचायतों में खाली पड़े 239 पंचायत सदस्य पद पर निर्विरोध होना तय माना जा रहा है। वहीं, 09 ग्राम पंचायतों के 24 वार्डों में दो-दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। जिससे यहां मतदान की स्थिति बन हुई है। नामांकन प्रक्रिया का एसडीएम एसपी सिंह एवं खंड विकास अधिकारी दीपेंद्र पांडेय द्वारा जायजा लिया गया। उधर, बार में 62 ग्राम पंचायतों में सदस्य ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 246 नामांकन पत्र खरीदे गए। इसके सापेक्ष 161 नामांकन पत्र जमा हुए। सोमवार को तस्वीर साफ हो जाएगी।

मड़ावरा ब्लाक में नामांकन करते प्रत्याशी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें