फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: माननीय के वार्ड में भी जल संकट से जूझ रहे 2200 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पेयजल संकट से माननीय तक के वार्ड भी अछूते नहीं हैं। नगर पालिका के वार्ड 25 मोहल्ला चौबयाना में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा का आवास है। वार्ड में छह वर्ष बाद भी पेयजल संकट दूर नहीं हो सका है। दो क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है। दो मोहल्लों में आंशिक आपूर्ति हो रही है। लगभग 2200 की आबादी को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि लोग पीने के पानी को बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें