फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी
विज्ञापन

ललितपुर। मुहल्ला जुगपुरा में नेहरू युवा केंद्र के सामने कच्ची सड़क पर नाली का गंदा पानी बह रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इस संबंध में लोगों ने नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर नेहरू युवा केंद्र के सामने सड़क व नाली का निर्माण कराने की मांग की है। मुहल्ले के कुंदन लाल पाल ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र के सामने और अहिल्याबाई होल्कर इंटरमीडिएट कालेज के पास बनी कालोनी में 20 फुट का रोड प्रस्तावित है। लेकिन, अब तक सड़क नहीं बनाई गई है और न ही गंदे पानी की निकासी के लिए नाली बनी है। इससे घरों का पानी सड़कों पर भर रहा है। ऐसे में मोटर साइकिल व अन्य वाहन निकलना मुश्किल हो रहा है। इस संबंध में कई बार नगर पालिका परिषद के कर्मियों को इसकी सूचना की और सभासद से भी शिकायत की। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। वर्तमान में बिजली के मीटर घरों में लगे हुए हैं, लेकिन उनके तार खंभों के अभाव में पेड़ों की डालियों पर लटके हैं। इसी तरह पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। केवल मेन रोड के घरों में ही जलापूर्ति हो रही है। बाकी मुहल्लों व कालोनी में नल कनेक्शन ही नहीं हैं। उन्होंने व्याप्त समस्या का निवारण कराने की मांग की है। शिकायती पत्र पर दयाचंद, प्रीतम, दीपक कुमार, राजेंद्र कुमार, मुलायम पाल, दीपक कुमार, उमा पाल, मालती पाल के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें