मुहल्लेवासियों को स्वच्छता के लिए किया प्रेरित
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई द्वितीय के सात दिवसीय विशेष शिविर में मुहल्ला चौकाबाग में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर छात्राओं ने कूड़ा एक जगह जमा किया, साथ ही मुहल्लेवासियों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। इसके पूर्व आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश शास्त्री ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के संबंध में विभिन्न जानकारियां देते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से छात्राएं स्वच्छता, बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कहा। विशिष्ट अतिथि वनस्पति विज्ञान डॉ. ऊषा तिवारी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं को महत्वपूर्ण योगदान होता है, उन्हें राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से संस्कारवान एवं उन्हें कार्य के प्रति जागरूक किया जा सकता है। इस मौके पर डॉ. ऊषा तिवारी, फहीम बख्श, अंकित चौबे, विवेक पाराशर, मोहनी, शिवा यादव, नेहा, प्रियंका रैकवार, आयुशी शर्मा, रहनुमा बानो, विशाखा, पूनम, वंदना कुशवाहा उपस्थित रहे।