राष्ट्रीय युवा दिवस की रूप में मनाई विवेकानंद जयंती
विद्यार्थी परिषद ने कार्यक्रम आयोजित कर किया याद
अमर उजाला ब्यूरो
महरौनी (ललितपुर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महरौनी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती उनके विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण कर की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पाठक ने कहा कि स्वामी जी के विचार उठो जागो और जब तक लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लो तब तक रुको नहीं, हम सभी को आत्मसात करना चाहिए। विद्यार्थी परिषद विश्व का एकमात्र संगठन है जो स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात करता है। विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक राहुल राजपूत ने कहा कि ज्ञान, शील, और एकता परिषद की विशेषता है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष सेंगर, अभिषेक साहू, सावन कुमार असाटी, हरपाल सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष हरपाल सिंह, प्रदुम्भ जोशी, नगर सहमंत्री अतुल वैद्य, निखिल गंगेले, भागचंद, अभीनव राजा, द्वारिका, सुरेंद्र पटसारिया, जितेंद्र, आशीष, पवन पटेल, मु. फरहान, जितेन्द्र राजपूत, पियूष राजा, सुरेन्द्र निरंजन, रोहित गोतम, गौरव, विक्रम राजा, लोकेन्द्र, सिवेन्द्र सिंह, अर्जुन, रूप सिंह, देशराज, दुष्यंत, अजीत प्रताप सिंह, पियूष सेन, जितेन्द्र रजक, मंगल सिंह, तोमर सिंह, अरूनप्रताप, जयपाल सिंह, अजीत प्रताप सिंह, राजराजा, आदि मौजुद रहे। संचालन नगर अध्यक्ष हरपाल सिंह एवं आभार नगर सहमंत्री अतुल वैद्य ने व्यक्त किया।